{"_id":"68c31eed35bde14b170150c4","slug":"provocative-songs-and-slogans-on-dj-threats-on-protest-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-141797-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डीजे पर भड़काऊ गीत व नारे, विरोध पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डीजे पर भड़काऊ गीत व नारे, विरोध पर धमकी
Fri, 12 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। गन्नीपुर स्थित श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर में डीजे के माध्यम से भड़काऊ राजनीतिक गीत बजाने और नारेबाजी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंदिर के महंत किशन दासनदास की तहरीर पर बसखारी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महंत किशन दासनदास के अनुसार, वह पिछले 15 वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे हैं। 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे वे मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी मोतिगरपुर निवासी राजेश रतन उर्फ मिंटू यादव और पहाड़ी यादव उर्फ सुभाष कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने मंदिर परिसर में डीजे पर भड़काऊ राजनीतिक गीत बजाए और नारेबाजी शुरू कर दी। महंत ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि महंत की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।