फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Provide list by marking sensitive booths

संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर उपलब्ध कराएं सूची

Mon, 22 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Provide list by marking sensitive booths
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों व बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें। साथ ही संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों से वार्ता कर संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों को चिह्नित कर सूची बनाकर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। अभी सिर्फ आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हुई है, लेकिन इसके बाद भी विभिन्न पदों पर किस्मत आजमाने वालों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इस बीच पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदान केंद्रों व बूथों का स्थलीय जायजा लें।
विज्ञापन

नई आरक्षण सूची के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से वार्ता करें। साथ ही संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले के 952 मतदान केंद्रों के 2754 बूथों पर विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed