{"_id":"597cce7c4f1c1b377f8b47bd","slug":"protest-at-mp-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने घेरा सांसद का आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने घेरा सांसद का आवास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समायोजन रद होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने शनिवार को सया पहुंच सांसद का आवास घेर लिया। इसके बाद वहां प्रदर्शन किया और अपनी मांग के लिए बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी। इससे पहले जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र हुए शिक्षामित्रों ने सया डिग्री कॉलेज से सांसद के आवास तक मार्च किया। महिला शिक्षकों ने सांसद को राखी बांधकर मदद की मांग की।
कई महिला शिक्षामित्र अपनी बात रखते हुए भावुक तक हो गईं। आक्रोशित शिक्षामित्रों ने सरकार से विशेष विधेयक लाकर नौकरी को बहाल करने की बात कही। गौरतलब है कि शिक्षक पद पर समायोजन निरस्त होने के बाद से शिक्षामित्र आक्रोशित हैं। वह दो दिनों से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को शिक्षामित्रों ने भाजपा सांसद के घेराव का निर्णय लिया।
विज्ञापन
शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनरतले विभिन्न संगठनों से जुड़े शिक्षामित्र सुबह सया डिग्री कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। कॉलेज से नारेबाजी करते हुए शिक्षामित्रों का मार्च वीरसिंहपुर स्थित सांसद हरिओम पाण्डेय के आवास पहुंचा और घेराव किया। इस दौरान आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को गुमराह किया है।
विज्ञापन
अंधेरे में रखते हुए शिक्षामित्रों को सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। फै सले ने एक लाख से अधिक शिक्षामित्र शिक्षकों को सड़क पर ला दिया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष केके द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार को शिक्षामित्र के भविष्य को देखते हुए विशेष विधेयक लाकर समायोजन बहाल करना चाहिए।