फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest

बुनकरों ने लगाया आरोप, वादे से पीछे हट रही प्रदेश सरकार, नहीं होगा बर्दाश्त

Tue, 10 Nov 2020 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Protest
अंबेडकरनगर। फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने व बुनकरों की समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के तत्वावधान में बुनकर मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट के पास धरने पर डटे रहे। कहा गया कि बीते सितंबर माह में प्रदेश सरकार ने फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने का वायदा किया था, लेकिन अब वह अपने वायदे से पीछे हट रही है। इससे बुनकरों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। चेतावनी देते हुए कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि गत तीन सितंबर को प्रदेश सरकार के साथ हुई बैठक में बुनकरों से वायदा किया गया था कि शीघ्र ही फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी। लगभग दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इससे बुनकर खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि फ्लैट रेट पर बिजली न उपलब्ध कराने से बुनकरों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से बुनकरों की उपेक्षा की जा रही है, वह अत्यंत चिंताजनक है। उपेक्षा का ही नतीजा है कि आर्थिक तंगी के चलते एक एक कर पॉवरलूम बंद होते रहे हैं। बुनकरों को पॉवरलूम बंद कर दूसरे व्यवसाय की तरफ रुख करना पड़ रहा है। कहा कि सिंथेटिक धागों के दाम में तो लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन इससे बने कपड़ों के दाम में वृद्धि नहीं हो रही है। इससे टांडा का कपड़ा उद्योग पूरी तरह दम तोड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान शकील अहमद, इरफान, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed