फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज, कलेक्ट्रेट के पास धरना-प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Protest
फोटो-07,अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेेट के निकट पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आवाज बुलंद करते सेवानिवृत्त कर? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मागों को लेकर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि जनवरी 2020 से फ्रीज जीए/जीआर बहाल कर पूर्व की तरह पेंशन भुगतान की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए बार बार जिम्मेदारों का चक्कर लगाया जा रहा है। सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। ऐसा न होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इसे लेकर जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती। इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पारिवारिक पेंशन का विकल्प दिए जाने के बावजूद इस पर सुचारु रूप से अमल नहीं किया जा रहा है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हित मारा जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बीमा कराने व मुफ्त इलाज की मांग को भी पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम जिम्मेदारों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनेवल वर्मा, रामजगत वर्मा, शिवकुमार, रामकिशोर, चंद्रभान, बच्चूलाल, आशाराम, सियाराम, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed