फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest

पूरा राशन न मिलने से लोग नाराज

Thu, 10 Sep 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protest
आलापुर। कोटेदार की मनमानी से नाराज अहिरौली गोविंद साहब के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। कहा कि कोटेदार की मनमानी से ग्रामीण खासे परेशान हो चुके हैं। न सिर्फ निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है बल्कि शिकायत करने पर अभद्रता भी की जाती है। इससे मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान न हुआ तो ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले आलापुर तहसील मुख्यालय पहुंचे अहिरौली गोविंद साहब के श्रीपत विश्वकर्मा, बैजनाथ, शैलेश यादव, मनीष सुजीत कुमार, सोनू, संजय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रामभरत आदि ने एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में घटतौली का आरोप लगाया। कहा कि कोटेदार द्वारा लंबे समय से निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता रहा है। शिकायत करने पर अभद्रता की जाती है। मामले की शिकायत पूर्ति निरीक्षक से की गई, लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। इससे कोटेदार की मनमानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

यदि तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में न लिया गया तो ग्रामीणों को मजबूर होकर जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा। ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम राकेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपने के लिए विवश होंगे। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मामले में जांच सुनिश्चित कराकर कोटेदार के विरुद्घ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगा तब तक इस तरह का भ्रष्टाचार रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed