फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest

वेतन विसंगति दूर करने को विद्युत अभियंताओं ने दिया धरना

Mon, 19 Aug 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest
वेअंबेडकरनगर। प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनरतले सदस्यों ने अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में धरना दिया। इसमें वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, सामूहिक बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने समेत विभिन्न मागों को लेकर आवाज बुलंद की गई। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष वीके वर्मा ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि वेतन विसंगति दूर करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जब भी इसे लेकर धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ रही है। इससे जूनियर इंजीनियर्स का हक मारा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे लगातार बढ़ती महंगाई से उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि एसीपी व्यवस्था के तहत अभियंता संवर्ग में व्याप्त भेदभाव को दूर कराया जाए। कार्मिकों के सीपीएफ खाते का विकेंद्रीकरण किया जाए। साथ ही एनटीपीसी की तरह ही सामूहिक बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए। इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू किया जाए। कहा गया कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान जिला संचिव एसपी यादव, आईबी मौर्या, गणेश प्रजापति, संतोष कुमार शर्मा, प्रवेश निषाद, आरके पाल, अनिल यादव, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed