{"_id":"6a1b16e24a574d95780d4f81","slug":"protest-against-inflation-unemployment-and-deteriorating-law-and-order-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-157474-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
.कलेक्ट्रेट के निकट महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में धरना प्रदर्शन करते
अंबेडकरनगर। घरेलू गैस सिलिंडर, डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बिजली संकट और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाते हुए शनिवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
समाजवादी पार्टी कार्यालय अकबरपुर में जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। गरीब किसान अपने बेटों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खून पसीना बहाकर रुपये खर्च करता है लेकिन पेपर लीक हो रहा है। बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई। हर दिन लूट, चोरी, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में हुई चार मासूम व उनकी मां की हत्या मामले में एसपी प्राची सिंह ने मां को ही हत्यारा ठहरा दिया था। इस मामले में पुलिस ने पूरी तरह मनमानी की।
सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि सरकार की लेखपाल भर्ती, स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती, शिक्षक भर्ती सभी में पिछड़ों के आरक्षण में मनमानी की है। महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन
अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने कहा कि युवा, किसान, कर्मचारी सभी इस सरकार से त्रस्त हैं। पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि भाजपा का बड़े नेता गैस व तेल की कोई किल्लत न होने का दवा करते हैं लेकिन आम आदमी को रसोई गैस आसानी से नहीं मिल पा रही है। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम ईशा प्रिया को राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सपा प्रवक्ता राजितराम यादव, महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व रामशकल यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, जिलापंचायत विजय यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, धमेंद्र यादव, सुभाष यादव, सुरेश कुमार वर्मा, महेंद्र यादव, छात्रसभा जिला महासचिव मनोज यादव, चंद्रशेखर यादव, गिरजेश समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।