फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Proper Facilities not in Baskhari CHC

सीएचसी बसखारी में ठप पड़ी सभी पैथालॉजी जांच

Fri, 15 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Proper Facilities not in Baskhari CHC
अंबेडकरनगर के बसखारी सीएचसी में खाली पड़ी लैब टेकभननीशियन की कुर्सी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी। कहने को तो बसखारी जैसे बड़े क्षेत्र के लिए एक अदद सीएचसी है, लेकिन यहां के लोगों की उम्मीदों पर यह खरी नहीं उतर पा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के तमाम दावों के बीच यहां की व्यवस्थाएं लंबे समय से बेपटरी हैं। यहां पैथालॉजी लैब तो है, लेकिन जांचें लंबे समय से ठप हैं। शुगर व बलगम जांच समेत खून से जुड़ी कोई जांच यहां नहीं हो रही है। ऐसे में रोजाना करीब 400 मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस समस्या की मुख्य वजह यहां स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन

कस्बे व गांवों में रहने वाले आम लोगों व शहरी क्षेत्र के साधन विहीन मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के रोज नए-नए दावे भले ही सामने आ रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। मरीजों को बुनियादी सुविधाएं किस हद तक मिल पा रही हैं, यह देखने वाला कोई नहीं है। इसके चलते ही कई जरूरी सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। कुछ इसी तरह की कठिनाइयों से बसखारी सीएचसी में आने वाले मरीज व तीमारदार जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

कारण यह है कि यहां पिछले कई दिन से पैथालॉजी जांच की सुविधा पूरी तरह ठप है। दरअसल, संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार की संबद्धता बीते दिनों समाप्त हो गई, जबकि स्थायी कर्मचारी अखिलेश चतुर्वेदी का स्थानांतरण कम्हरिया घाट कर दिया गया। बसखारी सीएचसी में सभी तरह की पैथालॉजी जांच का जिम्मा इन्हीं दोनों कर्मचारियों पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कर्मचारी के स्थानांतरण तथा दूसरे की संबद्धता समाप्त होते ही बसखारी सीएचसी में बलगम, शुगर समेत खून से जुड़ी सभी जांचें ठप हो गईं। इसमें सबसे ज्यादा मुश्किल ब्लड शुगर की जांच के लिए आने वाले मरीजों को हो रही है। बताते चलें कि बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर दिन करीब चार सौ मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं।
शुक्रवार को मौके पर मिले मरीज राहुल, शंकर व सुरेंद्र प्रकाश ने कहा कि लगातार तीसरे दिन खून संबंधी जांच के लिए यहां पहुंचे हैं, लेकिन जांच नहीं हो पा रही। महिला मरीज रिजवाना तथा माधुरी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह प्रबंध तो करना ही था कि कम से कम एक कर्मचारी पैथालाजी में जरूर रहे। यह व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए कि पैथालॉजी जांच के लिए आने वाले मरीजों को निराश होकर वापस न जाना पड़े। मरीज रवि वर्मा तथा पंकज यादव ने कहा कि लंबे चौड़े दावे करने से मरीजों का भला होने वाला नहीं है।

सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के न रहने के चलते जांच ठप है। इस बारे में जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके बाद जांचें शुरू हो जाएंगी।
- डॉ. मार्कण्डेय प्रसाद, सीएचसी अधीक्षक, बसखारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed