फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prohibition on the resolution day

समाधान दिवस के आयोजन पर रोक

Tue, 30 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on the resolution day
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में संपूर्ण समाधान दिवस, जनसुनवाई कार्यक्रम व थाना समाधान दिवस के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। यह जानकारी अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने पत्र जारी कर दी है। अपर निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में संपूर्ण समाधान दिवस एवं अन्य जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। अधिकारी व कर्मचारी समयबद्धता के साथ निर्वाचन संबंधी काम कर सकेें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अपर निर्वाचन आयुक्त का पत्र प्राप्त होने के बाद डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा दिया है। कहा कि पंचायत चुनाव समाप्ति तक संपूर्ण समाधान दिवस, जन सुनवाई कार्यक्रम व थाना समाधान दिवस का आयोजन नहीं होगा। ऐसे में अधिकारी व कर्मचारी निर्वाचन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed