फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Procession started with the praises of Lord Ram

Ambedkar Nagar News: भगवान राम के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

Sun, 21 Jan 2024 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Procession started with the praises of Lord Ram
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में रविवार को भगवान राम के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकली। शहजादपुर स्थित शिवालय घाट पर सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा ने नगर के कई क्षेत्रों का उल्लास के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन

शहजादपुर शिवालय घाट से शोभायात्रा निकालने के लिए रविवार सुबह से ही तैयारियां जोरों पर रहीं। बाद में भव्य रथ पर प्रतिमाओं को रखकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई। महंत अवधेश दास की अगुवाई में यहां से शोभायात्रा निकाली। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, भाजपा के अयोध्या मंडल प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी खासा सक्रिय रहा। उधर श्रवणक्षेत्र के मीरपुर मंशा में भाजपा के मंडल महामंत्री हरिओम चौबे के नेतृत्व में पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकली। पतौना में भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक श्रीकांत दुबे तथा बूथ अध्यक्ष काली सहाय पांडेय के नेतृत्व में घर-घर पूजित अक्षत वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैल त्रिपाठी, सुभाषचंद्र वर्मा, अतुल द्विवेदी व सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे। जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी शोभायात्रा निकालने के साथ पूजित अक्षत के वितरण का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed