फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problem Due to Cold Wave And Fog

सर्द हवाओं के चलते ठिठुरे लोग, दिनभर रही गलन

Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Problem Due to Cold Wave And Fog
फोटो-17, अंबेडकरनगर के इल्तिफातगंज मार्ग पर मंगलवार को कुहरे के बीच यात्रा करने को विवश लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। घने कोहरे व सर्द हवाओं से मंगलवार को समूचा जिला ठिठुर उठा। खराब मौसम के चलते लोग अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में कैद रहे। जरूरी काम से निकले लोग भी जल्दी जल्दी काम निपटाकर घरों को लौट गए। खराब मौसम के चलते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहरा लेते दिखे। उधर, घना कोहरा छाने से किसानों में चिंता दिखी। दरअसल, घने कोहरे से दलहनी व तिलहनी फसलों के फूल के झड़ने की आशंका बढ़ गई है। यदि ऐसा होता है तो उपज पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को निकली धूप से जहां हांड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहीं मंगलवार को एक बार फिर से उन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। वैसे तो सोमवार रात से ही कोहरा छाने लाग था, लेकिन मंगलवार सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चपेट में आ गया, वहीं सर्द हवाओं से जिले के लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर उठे। घने कोहरे का आलम यह था कि चंद कदम की दूरी पर भी चीजें नहीं दिखाई पड़ रही थीं। दोपहर तक सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाने को लोग मजबूर हुए।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते सड़कों पर जिंदगी रेंगकर चलने को मजबूर हो गई। कड़ाके की ठंड के चलते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा। दरअसल, खराब मौसम के चलते लोगों ने बाजारों का रुख नहीं किया। जो लोग जरूरी काम से निकले भी तो जल्दी-जल्दी काम निपटाकर घरों को लौट गए। आलम यह था कि दोपहर तक या तो लोग घरों व प्रतिष्ठानों में कैद रहे या फिर जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। जो घर से बाहर निकले वे ठंड से बचने के लिए कुछ-कुछ देर पर चाय की चुस्कियां लेते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन तपिश न होने से उसका लाभ लोगों को नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर से घना कोहरा छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। दरअसल, मौजूदा समय में दलहनी व तिलहनी फसलों में फूलों का आना शुरू हो गया है। फूलों के लिए कोहरा अत्यंत हानिकारक है। अकबरपुर के किसान रामफेर व शीतला प्रसाद ने कहा कि यदि घने कोहरे का प्रकोप इसी प्रकार से जारी रहा तो इससे फूल झड़ जाएंगे, जिसका प्रतिकूल प्रभाव उपज पर पड़ेगा। आलापुर के जगन्नाथ व सहदेव ने कहा कि कोहरा व सर्द हवाओं से आलू की फसल को पाला पड़ने की संभावना है। जलालपुर के मनोज कुमार ने कहा कि यदि घने कोहरे का प्रकोप आगे भी इसी प्रकार से जारी रहा तो इससे फूल वाली फसलों को व्यापक नुकसान हो सकता है।

कड़ाके की ठंड का दौर जारी होने से गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। इससे संबंधित दुकानदारों के चेहरे चमक उठे हैं। शहजादपुर के अभिषेक अग्रहरि व इम्तियाज ने कहा कि गर्म कपड़ों की लोग बढ़ चढ़कर खरीददारी कर रहे हैं। शुरुआत में बिक्री कम हो रही थी, लेकिन जैसे जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे वैसे बिक्री में तेजी आ रही है। कहा कि विगत वर्ष जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई इस बार हो रही है। रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के नीचे फुटपाथ पर गर्म कपड़ों की दुकान लगाए सुधीर कुमार ने कहा कि गर्म कपड़ों की तेजी से होती बिक्री का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें तीसरे बार गर्म कपड़े मंगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed