फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Presented magic and comedy show at Ambedkar Nagar Mahotsav

अंबेडकरनगर महोत्सव में मैजिक व कॉमेडी शो

Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Presented magic and comedy show at Ambedkar Nagar Mahotsav
अंबेडकरनगर। जिला मुुख्यालय स्थित अकबरपुर हवाईपट्टी अंबेडकरनगर महोत्सव के दूसरे दिन भारी भीड़ का गवाह बना। न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों लोग उमड़ पड़े। दूसरे दिन के आकर्षण का मुख्य केंद्र प्रसिद्ध कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव व जादूगर राकेश कुमार का शो रहा। प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति से महोत्सव में पहुंचे लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव के दूसरे व अंतिम दिन उम्मीद के अनुरूप दर्शक उमड़ पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि तमाम प्रमुख कार्यक्रम गुरुवार को ही मुख्य आयोजन स्थल हवाईप्टी पर रखे गए थे। दूसरे दिन सुबह से ही महोत्सव की शृंखला में लोहिया भवन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तो वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में भी बच्चों ने हुनर दिखाया।
विज्ञापन

शाम ढलते ही हवाईपट्टी पर महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। पुलिस व प्रशासनिक समेत न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में जादूगर राकेश ने कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कभी उन्होंने दर्शकों को आश्चर्य में डाला तो कभी हंसाया भी। प्रसिद्ध कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए नागरिकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी अपनी आवाज का जादू बिखेरने पहुंचीं। मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत हुआ जिसके बाद उन्होंने अपनी पेशकश से सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद प्रसिद्ध कलाकार आकांक्षा शर्मा व उनके साथियों ने वॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति कर चार चांद लगा दिया। बीच-बीच में कई अन्य कलाकार अपने गीतों आदि के माध्यम से नागरिकों का मनोरंजन करते रहे।

गुरुवार को प्रसिद्ध साहित्यकार व पद्मश्री डॉ. विद्या बिन्दु सिंह को डीएम ने मंच पर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र, एमएलसी हरिओम पांडेय, डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी अजीत कुमार सिन्हा, सीडीओ अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, एएसपी संजय कुमार राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed