फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Uproar in Ambedkarnagar after idol is vandalized at a Durga Puja pandal; situation turns tense following a

यूपी: अंबेडकरनगर में दुर्गा पंडाल में प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, पुजारी की पिटाई के बाद बिगड़ा माहौल

Mon, 19 Oct 2026 07:55 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला, अम्बेडकरनगर Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 19 Oct 2026 07:55 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के घरवासपुर चौबे गांव में दुर्गा पंडाल में गाना बजाने को लेकर विवाद के बाद पुजारी की पिटाई और प्रतिमाएं खंडित करने का मामला सामने आया। पुलिस ने करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, सिंगवन पुरुषोत्तम पट्टी गांव में शॉर्ट सर्किट से दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई।

विज्ञापन
UP: Uproar in Ambedkarnagar after idol is vandalized at a Durga Puja pandal; situation turns tense following a
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीटी के घरवासपुर चौबे गांव में रविवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान पंडित की पिटाई के साथ प्रतिमा भी खंडित कर दी गई, जिसके चलते तनाव फैल गया। 

विज्ञापन


बवाल की आशंका पर भीटी, महरुआ, इब्राहिमपुर और बेवाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खंडित प्रतिमाओं को दुरुस्त कराया। मामले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियातन पुलिस रातभर गांव में मुस्तैद रही।
विज्ञापन


घरवासपुर चौबे तिराहे पर दुर्गा पंडाल समिति की ओर से पंडाल लगाया गया है। रविवार रात यहां पूजा-अर्चना चल रही थी। पुजारी अतुल चौबे पूजा करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बेनीपुर निवासी बलवंत यादव और सत्यम सिंह अपने साथियों के साथ नशे की हालत में पंडाल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाना बजाने को लेकर उनकी वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने पुजारी अतुल चौबे और धर्मेंद्र निषाद को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज पंडाल में मौजूद लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी।

Trending Videos

दोबारा पहुंचे लोगों से मारपीट, प्रतिमाएं भी तोड़ीं

ग्रामीणों के अनुसार, पिटाई के बाद दोनों युवकों ने फोन कर अपने गांव से कुछ और लोगों को बुला लिया। दोबारा हमला होने पर घरवासपुर के ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। 

इसी अफरा-तफरी के बीच दुर्गा प्रतिमा का हाथ खंडित कर दिया गया। अन्य प्रतिमाओं को भी मंच से नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमाएं खंडित होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने खंडित प्रतिमा का हाथ ठीक कराया। इसके बाद संदिग्धों की तलाश में दबिश देकर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।
तनाव को देखते हुए पुलिस ने रातभर गांव में निगरानी बनाए रखी। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपियों समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

दुर्गा पंडाल में देर रात लगी आग

अहिरौली के सिंगवन पुरुषोत्तम पट्टी गांव में रविवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पंडाल का कुछ हिस्सा जल गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

गांव निवासी विशाल ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित कराई है। पंडाल में रोशनी के लिए लाइटें लगाई गई थीं। रात करीब 2:30 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से टेंट में आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि, तब तक पंडाल आंशिक रूप से जल चुका था। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण पंडाल आंशिक रूप से जला है। मामले की जांच की गई है। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed