{"_id":"694193063f736aa22a00235c","slug":"prerna-canteen-will-be-opened-in-shiv-baba-dham-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-147173-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में खुलेगी प्रेरणा कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में खुलेगी प्रेरणा कैंटीन
Tue, 16 Dec 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रेरणा कैंटीन का संचालन अब जल्द ही शिवबाबा धाम में शुरू होने जा रहा है। इसके संचालन की जिम्मेदारी आठ महिलाओं के समूह को सौंप दी गई है। बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
प्रशासन द्वारा जिले में छह प्रेरणा कैंटीन स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से अब तक चार कैंटीनों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। इनमें शिवबाबा को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले यहां कैंटीन शुरू करने की तैयारी की गई है। कैंटीन संचालन के लिए ब्लॉक की विभिन्न महिलाओं को जोड़कर एक नया समूह गठित किया गया। गठित समूह का मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने साक्षात्कार के बाद चयन किया है। समूह की एओपी (एक्शन प्लान ऑफ ऑपरेशन) तैयार की गई। डीसी स्व-रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिवबाबा में कैंटीन खोलने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।