{"_id":"698a29ccd35fb655210de13a","slug":"prepare-nursery-for-summer-vegetables-in-february-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-150418-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फरवरी में तैयार करें गर्मियों की सब्जियों के लिए नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फरवरी में तैयार करें गर्मियों की सब्जियों के लिए नर्सरी
Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फरवरी माह में सब्जियों की नर्सरी तैयार करने के लिए अनुकूल समय है। दिन में धूप निकलने लगी है। मौसम में सर्दी भी कुछ कम हुई है। गर्मियों की सब्जियों के लिए नर्सरी तैयार करने का यह अच्छा समय है।
कृषि विज्ञान पांती के अध्यक्ष व वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि जायद की फसल के लिए समय शुरू हो गया है। सब्जियां नकदी फसलों में आती हैं। इनका ठीक से प्रबंधन कर उगाया जाए तो अच्छी पैदावार होती है और बाजारों में कीमत भी ऊंची मिलती है।
यह फरवरी माह में बैंगन, टमाटर, मिर्च एवं शिमला मिर्च की पौध तैयार करने को नर्सरी डाली जा सकती है। लौकी, तोरई, करेला, कडू की फसलों के लिए बोवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके लिए भी यह समय अच्छा है। सलाद के लिए खीरा और ककड़ी की भी सीधी बोवाई की जा सकती है। इनकी पैदावार भी अधिक होती है और सलाद के लिए अच्छी बिक्री होने से आमदनी बढ़ती है। जिले की बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए उपयुक्त है।
बैंगन की पंत सम्राट स्वर्ण शक्ति, टमाटर की पूसा रोहिणी व अर्का विकास, मिर्च की पूसा ज्वाला, खीरा की पूसा उर्वर किस्में गर्मी सहन करने वाली और उपज अधिक देने वाली हैं।