फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations intensified for Deepawali fair, fair will be held from 28

दीपावली मेले की तैयारियों ने पकड़ा जोर, 28 से लगेगा मेला

Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for Deepawali fair, fair will be held from 28
अंबेडकरनगर। दीप पर्व को देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चलने वाले मेले की भव्यता में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दीप पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और नागरिकों को पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी के लिए इधर-उधर की दौड़ न लगानी पड़े। इसके लिए शासन ने पहली बार दीप मेले के आयोजन का निर्देश दिया था। इसके तहत एक ही स्थान पर न सिर्फ पूजा संबंधित सामग्रियां, बल्कि पटाखे आदि की दुकानें भी लगाए जाने का निर्देश था। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले की व्यवस्था की जानी थी, तो महिलाओं के लिए प्रदर्शनी लगाने का निर्देश शासन ने दिया था। 28 अक्तूबर से 4 नवंबर तक लगने वाले दीपावली मेले का स्थान प्रशासन ने अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज का मैदान चुना था। इस बीच मेले की भव्यता को बनाने के लिए रविवार से कॉलेज के मैदान पर जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी गईं।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के तीन नगर पालिका परिषद क्षेत्र में दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। अकबरपुुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बीएन इंटर कॉलेज मैदान, टांडा में टीएन पीजी कॉलेज व जलालपुर में रामलीला मैदान पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed