फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations for Eid Miladunnabi bring excitement to the markets

Ambedkar Nagar News: ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों से बाजारों में बढ़ी रौनक

Wed, 03 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Eid Miladunnabi bring excitement to the markets
गैड़ास बुजुर्ग। ईद मिलादुन्नबी को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच झंडा, बैनर, झालर और सजावटी लाइट्स की खरीदारी चरम पर पहुंच गई है। दुकानों पर भीड़ बढ़ने से बाजारों में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

धुसवा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, हुसैनाबाद ग्रिंट, सहियापुर और नरायनपुर के बाजारों में हरे-पीले झंडे, रंग-बिरंगी झालरें और रोशनी की सजावट के सामान की तेजी से बिक्री हो रही है। शाम होते ही दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है, बच्चे झंडे और झालरें खरीद रहे हैं जबकि वयस्क मस्जिदों व गलियों को सजाने के लिए लाइट और बैनर ले जा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक है और आगे और तेजी आने की उम्मीद है। मौलाना असगर जामई ने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म 12 रबीउल अव्वल को हुआ था, जो इस बार 5 सितंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब ने हमेशा इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed