फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparation to give compensation to farmers affected by flood

Ambedkar Nagar News: बाढ़ से प्रभावित किसानोंं को मुआवजा देने की तैयारी

Wed, 24 Jul 2024 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Preparation to give compensation to farmers affected by flood
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। कटान का शिकार हुए किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कटान से हुए नुकसान का शीघ्र ही उचित मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए राजस्व टीम ने माझा कम्हरिया व कम्हरिया क्षेत्र में हुए नुकसान का सर्वे करना प्रारंभ कर दिया है। अब तक 20 बीघा खेत व भूमि के नदी में समा जाने का सर्वे किया जा चुका है। उधर सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से कमीं हो रही है। इससे एक तरफ जहां माझा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है तो वहीं कटान की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों जब सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद घटा था तो लगभग 50 बीघा खेत व अन्य भूमि नदी में समा गई थी। तहसील क्षेत्र आलापुर के माझा कम्हरिया व कम्हरिया क्षेत्र के 24 से अधिक किसानों का नुकसान हुआ था। इससे संबंधित किसानों को बड़ी आर्थिक चपत लगी थी। इस बीच संबंधित किसानों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

जिन किसानों की भूमि ,खेत या फिर बाग कटान की भेंट चढ़ी है उन किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए एक दिन पहले मंगलवार से राजस्व टीम ने दोनों ही ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सर्वे प्रारंभ कर दिया है। एसडीएम सदानंद सरोज ने कहा कि सर्वे में अब तक 20 बीघा खेत व भूमि को चिह्नित किया गया है तो कटान की भेंट चढ़े हैं। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि पांच दिन पहले एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि जरूर हुई लेकिन दो दिन की वृद्धि के बाद जलस्तर कम होने लगा। संभावना है कि बृहस्पतिवार शाम तक चेतावनी बिंदु के नीचे जलस्तर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed