{"_id":"5eb6c6e18ebc3e90701b8480","slug":"pregnent-ambedkar-nagar-news-lko5208847190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोगी यात्रियों ने ट्रेन में कराया महिला का प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहयोगी यात्रियों ने ट्रेन में कराया महिला का प्रसव
फोटो 21, जलांधर से आ रही विशेष ट्रेन में सुभद्रा ने बेटे को दिया जन्म।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
अंबेडकरनगर। पंजाब से घर के लिए चली महिला का प्रसव ट्रेन में ही कराना पड़ा। सहयात्रियों के सहयोग से प्रसव के बाद महिला को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। उसे पहले से ही दो पुत्र हैं। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ रहे। अकबरपुर स्टेशन उतरने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी प्रारंभिक जांच आदि हुई।
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील अन्तर्गत रामपुर सकरवारी निवासी दुर्गेश शनिवार को पंजाब से अपनी पत्नी सुभद्रा के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौटे। सुभद्रा गर्भवती थीं। ट्रेन जब शुक्रवार देर रात मुरादाबाद स्टेशन के निकट पहुंची तभी सुभद्रा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पति ने सहयोगी यात्रियों से मदद मांगी तो कुछ चिकित्सा कर्मी व साथ यात्रा कर रहीं महिलाएं मदद के लिए आगे आ गईं।
विज्ञापन
यात्रियों की मदद से महिला का सामान्य प्रसव हुआ। इसके बाद उसे पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। जच्चा व बच्चा दोनों के स्वस्थ रहने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। शनिवार को अकबरपुर स्टेशन आने के बाद जच्चा व बच्चा दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर आवश्यक जांच व उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।