फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pregnant women will have free ultrasound in 12 private hospitals

Ambedkar Nagar News: 12 निजी अस्पतालों में होगा गर्भवतियों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Wed, 05 Jun 2024 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will have free ultrasound in 12 private hospitals
अंबेडकरनगर। गर्भवतियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल तक की दौड़ लगाने व अपना नंबर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जिले के 12 निजी अस्पतालों में निशुल्क अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलेगा। इसके लिए चयनित अस्पतालों को सीएमओ कार्यालय से अनुबंधित भी कर लिया गया।
विज्ञापन

जिले में किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा न होने से गर्भवती को इस जांच के लिए या तो जिला अस्पताल तक की लंबी दौड़ लगानी पड़ती है या फिर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अधिक राशि देकर जांच करानी पड़ती थी। इससे उन्हें कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए बीते दिनों ही स्वास्थ्य निदेशालय ने निजी अस्पतालों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अनुबंधित किए जाने का निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जिले के 12 निजी अस्पतालों को अनुबंधित किया गया है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार वरदान हॉस्पिटल बसखारी, प्रकाश डॉयग्नोसिस सेंटर भीटी, साकेत मेडिकल सेंटर अकबरपुर, अन्नू नर्सिंगहोम अकबरपुर, दयाराम वर्मा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर अकबरपुर, मेहदी हॉस्टिल अकबरपुर, राज हॉस्पिटल अकबरपुर, मिलेट हॉस्पिटल अकबरपुर, संजय केयर सेंटर अकबरपुर, टांडा पॉली क्लीनिक डायग्नोसिस सेंटर टांडा, वंदना हेल्थ एंड डायग्नोसिस सेंटर टांडा, अबीहा डायग्नोसिस सेंटर जलालपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि संबंधित अस्पतालों व सेंटर पर गर्भवती निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। यह सुविधा मिलने लगी है। इस संबंध में अनुबंधित किए गए अस्पतालों व सेंटर संचालकों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed