फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pregnant women are being referred from district hospital and medical college

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज से गर्भवती को किया जा रहा रेफर

Thu, 17 Jul 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women are being referred from district hospital and medical college
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र से जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में आने वाली गर्भवती महिलाओं को कोई सुनवाई नहीं होती है। बिना जांच पड़ताल के ही उन्हें एमआरए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया जाता है। मेडिकल कॉलेज से भी प्रसव को गंभीर बताकर उच्च स्तरीय चिकित्सालयों के लिए रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में महिलाओं को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। इसका खुलासा सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल की जांच में हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह ने अकबरपुर के टांडा रोड स्थित एमकेडी चिकित्सालय का निरीक्षण किया जिसमें पूरी कहानी सामने आई। टीम ने अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर जिले के बनी दोस्तपुर की रहने वाली रूबी से वार्ता की। परिजनों ने बताया कि उसे जब प्रसव पीड़ा हुई तो सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल अकबरपुर लेकर आए। यहां बिना जांच पड़ताल के केस को गंभीर बता कर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से भी रेफर कर दिया गया। महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ी तो उसे एमकेडी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर सिजेरियन सेक्शन के बाद डिलीवरी कराई गई। सीएमओ ने बताया कि दोनों अस्पतालों को पत्र लिखकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed