फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preboard exams will be held from 11th to 21st January

Ambedkar Nagar News: 11 से 21 जनवरी के बीच होगी प्रीबोर्ड परीक्षा

Mon, 06 Jan 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 06 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Preboard exams will be held from 11th to 21st January
अंबेडकरनगर। आगामी 11 से 21 जनवरी के मध्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रीबोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। साथ ही कक्षा नौ और 11 की गृह परीक्षा भी इसी बीच आयोजित करनी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह ने विद्यालय स्तर पर होने वाली प्रीबोर्ड परीक्षा और गृह परीक्षा के आयोजन के लिए निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक विद्यालय स्तर पर कराई जाने वाली कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं और 10 एवं 12 की प्रीबोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी के मध्य संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आयोजित कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को परीक्षा आयोजित कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

23 से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में 23 से 31 जनवरी तथा दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी तक परीक्षा का आयोजन होगा। पहले चरण में अयोध्या मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी ताकि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जा सके। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर संपन्न कराई जाएगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed