{"_id":"6950191da81c1ce7ff05cad0","slug":"pre-board-exams-for-classes-10-and-12-will-begin-from-january-9-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-147730-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नौ जनवरी से शुरू होंगी दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नौ जनवरी से शुरू होंगी दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा
Sat, 27 Dec 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय।
अंबेडकरनगर। जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों को दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये परीक्षाएं नौ जनवरी से 21 जनवरी तक विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
इसमें हाईस्कूल के 36,901 व इंटरमीडिएट के 35,097 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 1:15 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होंगी। प्रश्नपत्रों का वितरण बनाए गए 114 परीक्षा केंद्रों से प्राप्त किया जाएगा। विद्यालयों से विषयवार छात्र-छात्राओं की जानकारी प्राप्त कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएंगे। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित तिथि पर प्रधानाचार्य स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप पर विषयवार छात्र-छात्राओं की संख्या की सूचना लेकर प्रश्नपत्र प्राप्त करें। प्रश्नपत्र सुरक्षित अपने विद्यालय ले जाएं और संलग्न परीक्षा कार्यक्रम (स्कीम) के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करें। स्कीम में शामिल विषयों के अलावा अन्य विषयों की परीक्षा विद्यालय 22 जनवरी को अपने स्तर से प्रश्नपत्र तैयार कराकर आयोजित कराएंगे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा नकल विहीन व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए।