फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prakash Parv concluded with a morning procession

Ambedkar Nagar News: प्रकाश पर्व का प्रभात फेरी निकालकर हुआ समापन

Fri, 02 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv concluded with a morning procession
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर टांडा नगर में पिछले पांच दिनों से निकाली जा रही प्रभात फेरी का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हो गया। यह प्रभात फेरी रोजाना नगर के प्रमुख मार्गों से कीर्तन और भजन के साथ होती रही।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों एवं गलियों से होकर निकले, जिससे नगर का वातावरण गुरु गोविंद सिंह के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के संरक्षक राजेश सिंह सलूजा ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने मानवता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरुद्वारा से जुड़े रागी जत्थों ने मधुर कीर्तन के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह के उपदेश और सिख गुरुओं के संदेश श्रद्धालुओं तक पांच दिनों तक पहुंचाए। प्रभात फेरी में संरक्षक सरदार राजेश सिंह सलूजा, प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह, पूर्व प्रधान सरदार अमरजीत सिंह बबलू, गुरुबक्श सिंह, अंशू सिंह बग्गा, विशू सलूजा, हरप्रीत सिंह, खुशहाल सिंह, गुरदीप सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed