फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply was disrupted for several hours due to wire breakage and technical fault

Ambedkar Nagar News: तार टूटने व तकनीकी खराबी से कई घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

Tue, 12 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted for several hours due to wire breakage and technical fault
जलालपुर में फुंके ट्रासंफार्मर को बदलते बिजलीकर्मी
अंबेडकरनगर। शहर से गांव तक फाॅल्ट के चलते बिजली कटौती का दौर जारी रहा। बरवा बैरमपुर बिजली घर पर रविवार की रात 12 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे संचालित शहरी इलाके अयोध्या मार्ग, बनगांव रोड, मिर्जापुर, इंद्रलोक काॅलोनी, तमसा मार्ग, मीरानपुर आंशिक समेत एक दर्जन मोहल्लों की बिजली कट गई। करीब आधे घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

महरुआ बिजली घर पर भी रात में कटौती हुई। 20 गांवों के करीब 20 हजार उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में रात भर करवट बदलते रहे। बार बार ट्रिपिंग से निजात नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह 9:15 बजे अकबरपुर बिजली घर के गोहन्ना के पास एलटी लाइन का तार टूटकर गिरने से 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। एक घंटे की मेहनत के बाद बिजलीकर्मियों ने फाॅल्ट ठीक कर करीब 10:30 बजे आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

टाउन फीडर में तकनीकी खराबी से सोमवार सुबह 10:30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। आधे घंटे बाद 11 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। दोपहर दो बजे से तेज बारिश के चलते शहर समेत टांडा, सुलेमपुर, हंसवर, जलालपुर और आलापुर के कई गांव में तार टूटने व अन्य खामियां आ गईं। इन्हें ठीक कराने में विभाग को खासा समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बारिश होने से बिजली कटौती हुई। फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

ट्रांसफार्मर जलने से छह हजार लोगों को परेशानी

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विद्युत उपकेंद्र जलालपुर क्षेत्र में कोतवाली के पड़ोस में रखा 250 केवीए ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह करीब पांच बजे फुंक गया। इस कारण करीब छह हजार लोगों के सामने बिजली का संकट खड़ा हो गया। इसका असर कोतवाली के कामकाज पर भी पड़ा। यहां लगा जेनरेटर बीते दो साल से खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में कार्य सुचारु ढंग से संपन्न कराने में समस्या का सामना करना पड़ा।

घसियारी टोला, डॉ. सुरेश की गली, टी. खान मोहल्ला और साहब तारा मोहल्ले में लोग परेशान रहे, सभी का इनवर्टर बैठ गया। शाम को ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद देर रात आपूर्ति शुरू हो पाई। जेई अमित कुमार पटेल ने बताया कि शाम को ट्रांसफार्मर बदलवाया गया है, इसके बाद आपूर्ति शुुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed