{"_id":"5d8b9c668ebc3e93cd66b304","slug":"power-supply-disconnect-ambedkar-nagar-news-lko4835286200","type":"story","status":"publish","title_hn":"4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4
विज्ञापन
टांडा। विद्युत वितरण खंड टांडा का अलीगंज फीडर आकाशीय बिजली गिरने से सोमवार देर रात ठप हो गया। इससे करीब 15 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों पावरलूम का संचालन भी ठप हो गया है। इससे बुनकरों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी जानबूझकर गड़बड़ी को दूर करने में विलंब कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बारिश के दौरान टांडा उपकेंद्र के अलीगंज फीडर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे अलीगंज फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार रात से मंगलवार को पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। रात में भी यही हाल रहा। बुधवार में दिनभर उपभोक्ता आपूर्ति के इंतजार में परेशान दिखे। आपूर्ति बाधित होने से करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित है। इसमें सबसे ज्यादा मुश्किल पावरलूम से जुड़े बुनकरों को हो रहा है। सोमवार रात से बिजली गायब होने से पावरलूमों के पहिया नहीं चल पा रहे हैं।
बिजली न आने के चलते आटा चक्की, वेल्डिंग मशीन आदि धंधे ठप हैं। अलीगंज, फट्टूपट्टी, मुसहां, छज्जापुर, मछलीपुल सहित आदि मोहल्लों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ता महेश गुप्त, रफीक अहमद , देवी प्रसाद, अरबाज अहमद व आसिफ अंसारी आदि का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता के चलते गड़बड़ी दूर होने में विलंब हो रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि गुरुवार को गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल न की गई तो वह सब सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बिजली चालू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। इसे दूर करने के लिए तकनीकी टीम लगी है। गड़बड़ी दूर होते ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।