फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply cuts in many areas

शहर समेत कई क्षेत्रों की बिजली रही गुल 

Fri, 15 Sep 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन

शासन-प्रशासन के दावों के बावजूद जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जनपद के लोग आए दिन आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं। कई इलाकों की करीब 25 हजार की आबादी विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने व खराब होने के चलते 24 घंटे से अंधेरे में है। जिला मुख्यालय के शहजादपुर क्षेत्र में दिनभर तार बदलने तथा शाम को आपूर्ति बहाल होने के बाद फिर कटौती किए जाने से उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है। 

विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति में बदहाली का आलम यह है कि जिला मुख्यालय के लोगों को 20 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। भीषण गर्मी में एक तरफ जहां ट्रांसफार्मरों के जलने का क्रम जारी है, वहीं जर्जर हो चुके उपकरण भी लगातार जवाब देते जा रहे हैं। इसका खामियाजा अक्सर उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के पावर कॉर्पोरेशन के दावे की हकीकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय पर तमसा मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फुंक गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर बाद तक उसे बदला नहीं जा सका। इससे करीब 10 हजार की आबादी को 24 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोगों की नाराजगी पर उपकेंद्र कर्मियों ने समझाया कि ट्रांसफार्मर आ गया है। देर शाम तक आपूर्ति शुरू हो जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर माउख, भारीडीहा, बलया जगदीशपुर व ब्राहिमपुर इलाके के ट्रांसफार्मर भी जल गए हैं। इससे कई क्षेत्रों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बावजूद ट्रांसफार्मर शाम तक नहीं बदले गए। इससे आठ-दस हजार की आबादी को बिजली नहीं मि ल पा रही है। जलालपुर, आलापुर व टांडा क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के जलने से करीब छह हजार की आबादी को पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं मिल पाई है। 


गत एक माह के दौरान जनपद में 90 ट्रांसफार्मर फुंक गए। अलग-अलग क्षमता के इन ट्रांसफार्मरों के फुंकने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आवश्यक उपकरण नहीं मिल पाने के चलते कम क्षमता के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके चलते भी कई क्षेत्रों में समय रहते ट्रांसफार्मर बदलने की योजना को झटका लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed