फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   power supply cut hole night, 35 thousand persons are truubled

रात भर बिजली की लुकाछिपी से परेशान रही 35 हजार की आबादी

Sun, 08 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
power supply cut hole night, 35 thousand persons are truubled
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी करीब 35 हजार की आबादी रात भर अंधेरे में रहने को विवश रही। कई बार रात में बिजली आपूर्ति तो बहाल हुई, लेकिन दो से पांच मिनट के आगे कभी नहीं टिकी। इन दिनों मोहर्रम चल रहा है। सातवीं होने के चलते रात में कई जगह जुलूस भी रात के अंधेरे में निकलने को विवश हुआ। यही नहीं वीआईपी क्षेत्र में शामिल जिला अस्पताल की भी विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। इससे चिकित्सकों के साथ ही भर्ती मरीजों व तीमारदारों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। जिला अस्पताल में इस बदतर व्यवस्था से मरीजों व तीमारदारों ने गहरी नाराजगी भी जतायी।
विज्ञापन

जर्जर विद्युत उपकरणों का खामियाजा आए दिन उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को खासी मुश्किल हो गई। जर्जर उपकरणों की भेंट शनिवार रात एक बार फिर करीब 35 हजार की आबादी चढ़ी। अकबरपुर उपकेन्द्र से जुड़े अकबरपुर नगर की करीब 20 आबादी अंधेरे में रही। नगर के जौहरडीह, सिझौली, लोरपुर सहित शहर के कई अन्य हिस्सों के अलावा गौहन्ना, बरधा भिउरा, कटरिया सम्मनपुर, सोनगांव, बदलपुर, अंधियरवा, गौरा, जमालपुर, नगवां, अटंगी, मुंगरी सहित कई गांवों की आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की मानें तो रात में तीन चार बार आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कभी 2 मिनट तो 5 मिनट ही रही। इससे पूरी रात उपभोक्ताओं को करवट बदलकर गुजारना पड़ा। इन दिनों मुस्लिम समुदाय का मोहर्रम चल रहा है। सातवीं होने के चलते रात में कई स्थानों पर जुलूस भी निकला, लेकिन मोहल्ले में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से काफी मुश्किल हुई। इन सभी क्षेत्रों में गड़बड़ी तारों के टूटने या फिर ट्रांसफार्मर के जवाब दे जाने के चलते हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं बिजली बदहाली के इस आलम से वीआईपी क्षेत्र जिला अस्पताल भी अछूता नहीं रहा। दोपहर करीब तीन बजे जनरेटर में आई खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके चलते जहां दिन में बिजली की आवाजाही से मरीज व तीमारदार परेशान थे ही, वहीं सिलसिला रात तक जारी रहा। बताया जाता है कि रात में वैकल्पिक प्रकाश कर मरीजों का उपचार करना पड़ा। वहीं गर्मी से मरीजों का हाल और बेहाल दिखा। बिजली की इस बदहाली से आम लोगों में खासा नाराजगी का माहौल है। उपभोक्ता प्रदीप पांडेय, शिवमूरत वर्मा व जगदंबा सिंह आदि का कहना है कि सरकार बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी तो कर दी, लेकिन उसे जर्जर उपकरणों को बदलने व सुचारु विद्युत आपूर्ति देने की सुध नहीं रही।

इस मामले में पावर कॉर्पोरेशन अकबरपुर के अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि उपकेन्द्र में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत हुई। कई बार आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के चलते मुख्यालय पर वीवीआईपी मूवमेंट अधिक था। इसके चलते दिन में शटडाउन नहीं लिया जा सका था। हालांकि देर रात में ही गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed