फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply cut for 15 days

15 दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Power supply cut for 15 days
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते खानशापुर गांव की करीब डेढ़ हजार आबादी एक पखवाड़े से बिजली से वंचित है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि ट्रांसफॉर्मर को जले करीब 15 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक इसे बदलवाया नहीं गया है। बिजली न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

टांडा विकासखंड के खानशापुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवी. का ट्रांसफॉर्मर लगा है। उपभोक्ताओं के अनुसार करीब एक पखवाड़ा पूर्व अचानक ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे करीब डेढ़ हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने के लिए उसी समय पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया, लेकिन अब तक गड़बड़ी को दूर नहीं कराया गया है। बिजली आपूर्ति न होने से एक तरफ जहां पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

वहीं बिजली चालित जरूरी उपकरण भी ठप पड़े हैं। फिर भी जिम्मेदारों को उपभोक्ताओं की समस्या को दूर कराने की फिक्र नहीं है। बताया कि जब भी ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए जिम्मेदारों से मांग की जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। 15 दिन से बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। उपभोक्ता रामसजीवन, अशोक व महेश आदि ने अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed