फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power outage in over 100 villages, people are frustrated

Ambedkar Nagar News: 100 से अधिक गांवों में बिजली कटौती, लोग बेहाल

Thu, 13 Aug 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Power outage in over 100 villages, people are frustrated
 तरौली फीडर के एकडंगी गांव में जलता ट्रांसफार्मर व केबल। संवाद
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बुधवार की रात से शुरू हुआ बिजली संकट बृहस्पतिवार शाम तक जारी रहा। तार टूटने, जंपर कटने और ट्रांसफार्मर केबल में आग लगने जैसी घटनाओं से करीब 100 गांवों के हजारों घरों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

मरैला बिजली घर से शहजादपुर को जाने वाली 33 केवी लाइन का तार अमरौला के पास रात करीब 12 बजे टूट गया, जिससे शहजादपुर कस्बे की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा, कई जगहों पर जंपर जलने और ट्रांसफार्मरों के केबल जलने की घटनाएं भी हुईं। गौहन्ना में पूरी रात लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही, जबकि बैरमपुर बरवा बिजली घर क्षेत्र में शिवबाबा फीडर की बिजली रात नौ बजे गुल हुई और दो घंटे बाद 11 बजे बहाल हो पाई। जलालपुर, आलापुर, बसखारी, कटेहरी और भीटी जैसे क्षेत्रों में भी ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

फूटा उपभोक्ताओं को गुस्सा, प्रदर्शन
जलालपुर। विद्युत उपकेंद्र नेवादा और विद्युत केंद्र रफीगंज की बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। रफीगंज सेमरा और मरहरा फीडर की करीब 50 हजार आबादी और नेवादा अंबरपुर शहरी और बंदीपुर में 20 हजार आबादी को बुधवार की पूरी रात बार-बार बिजली कटने और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंडेहरा शनिचरी बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली कटौती से नाराज स्थानीय व्यापारी और उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड से जला केबल, आठ घंटे गुल रही बिजली
बसखारी। औझीपुर उपकेंद्र पर के तरौली फीडर पर रात करीब 11 बजे फाॅल्ट होने बाद लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बिजली विभाग के संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरी रात ग्रामीणों को ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। निजामपुर गांव के उपभोक्ताओं की बिजली विभाग के एसएसओ से नोकझोंक हो गई। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के बाद बहाल हो पाई। वहीं, ओवरलोडिंग के चलते एकडंगी में ट्रांसफार्मर के केबल में आग लग गई। इसके चलते इससे संचालित आबादी की बिजली ठप रही।
60 हजार आबादी पूरी रात रही हलकान
राजेसुल्तानपुर। विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला से राजेसुल्तानपुर, सिंघल पट्टी ,निकसपुर, गढ़वल,कम्हरिया, जहांगीरगंज व गिरैया बाजार फीडर की करीब 60 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार की रात उमस भरी गर्मी में बिजली घर ओवरलोड होने से हर 10 मिनट में ट्रिपिंग से उपभोक्ता हलकान हुए। इसके चलते ग्रामीणों को रात घरों के बाहर व छतों पर गुजरनी पड़ी।

ओवरलोडिंग से समस्या
भीषण गर्मी के चलते ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। फाॅल्ट होने की दशा में उसे तत्काल ठीक कराया जाता है। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि घरों में लगे जरूरी बिजली उपकरणों का ही प्रयोग करें, शेष को बंद रखें। ताकि ओवरलोडिंग की समस्या को कम किया जा सके। - रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed