{"_id":"6a638bbe2efdb971850708c0","slug":"power-in-80-villages-was-out-all-night-due-to-a-jumper-being-cut-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161331-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जंपर कटने से 80 गांवों की बिजली पूरी रात रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जंपर कटने से 80 गांवों की बिजली पूरी रात रही ठप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर मीरानपुर स्थित लाला घाट के पास लगा ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे जल गया, जिससे पूरी रात बिजली गुल हो गई। शुक्रवार शाम पांच बजे जब ट्रांसफार्मर बदला गया तो करीब 27 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान करीब 300 आबादी परेशान रही।
इसके अलावा महरुआ बिजलीघर से संचालित बेस्ट, पतौना, महरूआ समेत चार फीडरों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अचानक ठप हो गई। इससे सांरगपुर, हुसैनपुर हीड, आनंद नगर, बरामदपुर, जरिया किशनीपुर, सरखने, आदमपुर, जमालपुर, खजूरी, लोहारा, नेनुआ, रामचौरी, दांदूपुर, जयसिंहपुर सहित करीब 80 गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने के करीब एक घंटे बाद भी सप्लाई बहाल न होने पर विभागीय कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की।
जांच के दौरान शुकुलपट्टी के पास जंपर कटने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली। हालांकि रात में खराब मौसम के कारण फॉल्ट को तत्काल ठीक नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बिजली कर्मियों ने जंपर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी। पूरी रात बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को गर्मी और उमस के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया जंपर कटने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बाहर कर दी गई। वहीं लालापुर में ट्रांसफार्मर को बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।