{"_id":"59a45ab64f1c1bbf018b45c7","slug":"power-cut-of-35-thousand-population","type":"story","status":"publish","title_hn":" 24 घंटे से 35 हजार हजार आबादी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से 35 हजार हजार आबादी की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन-प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद जिले की बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जर्जर तार टूटने व ट्रांसफार्मर फुंकने का क्रम जारी है। ऐसी घटनाओं के चलते जनपद के चार क्षेत्रों में सोमवार को गंभीर विद्युत संकट रहा। इन क्षेत्रों की करीब 35 हजार आबादी 24 घंटे से अंधेरे में रहने को विवश है।
विज्ञापन
परेशान उपभोक्ता उपकेंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं और अधिकारी यह तक नहीं बता पा रहे ट्रांसफार्मर कब तक उपलब्ध हो पाएंगे। उसके बाद ही आपूर्ति शुरू होने की बात कही जा रही है। जिले में बेपटरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की हिदायत गत दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान सीएम योगी ने भी दी थी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपूर्ति का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बावजूद यहां की आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत जर्जर विद्युत उपकरणों के चलते हो रही है। उन्हें बदलने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। शनिवार रात आई आंधी व बारिश के चलते पहले से ओवरलोड कई ट्रांसफार्मर फुंक गए।
विज्ञापन
कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए। कई जगह तार व खंभे भी गिर गए। इससे बड़े पैमाने पर आपूर्ति प्रभावित हुई है। अकबरपुर क्षेत्र में जाफरगंज के निकट तार व खंभा गिरने से इलाके की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। उसे बदलने का कार्य शुरू कराया गया लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी।
इससे पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई। उधर विद्युत पोल गिरने व तार टूटने के चलते अकबरपुर क्षेत्र के सोनगांव, नगवां, अंटगी, चनवा, किशुनपट्टी, बदलपुर गांवों की 15 हजार की आबादी की विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप है। सुखारीगंज चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से एक हजार आबादी की बिजली 24 घंटे से ठप है।
ग्रामीणों के मुताबिक ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना देने के बावजूद उपकेंद्र कर्मी सुन नहीं रहे हैं। जहांगीरगंज के सहाबुद्दीनपुर में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे से भी अधिक समय से चार हजार आबादी आपूर्ति बाधित है।
भीटी के अढ़नपुर में लगे 63 केवी के ट्रांसफार्मर का फुंकने से करीब तीन हजार आबादी प्रभावित है। टांडा के इल्तिफातगंज क्षेत्र का ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से क्षेत्र के लगभग दो हजार उपभोक्ताओं को 24 घंटे से बिजली नहीं मिल पायी है।