{"_id":"64dfaf7f9a8d7e7416023af6","slug":"power-cut-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-1872-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 15 घंटे गुल रही सवा लाख आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 15 घंटे गुल रही सवा लाख आबादी की बिजली
Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। तेंदुआईकला उपकेंद्र का इनकमिंग पैनल फुंकने से उमस भरी गर्मी में लगभग सवा लाख आबादी की बिजली आपूर्ति 15 घंटे ठप रही।
उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे आग लग गई। पैनल ब्लाॅस्ट कर जाने से गिरैया बाजार, जहांगीरगंज व कम्हरिया फीडर क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को बिजली के बिना ही दिन गुजारना पड़ा। दोपहर में उपकेंद्र में मरम्मत का काम शुरू हुआ। रात करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। करीब 15 घंटे बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
अवर अभियंता डीके पटेल ने बताया कि उपकेंद्र पर फीडरों को आपूर्ति देने वाले दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 10-10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगने से आपूर्ति ठीक हो जाएगी।