{"_id":"5da0b7678ebc3e014e280e6d","slug":"power-corporation-ambedkar-nagar-news-lko4863112103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन ने मना, बगैर उर्जीकृत किए भेज दिया गया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कारपोरेशन ने मना, बगैर उर्जीकृत किए भेज दिया गया बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर कन्हौड़ा ग्राम पंचायत में बिना कनेक्शन जोड़े ही बिजली बिल भेजने के मामले में पॉवर कारपोरेशन की मनमानी सामने आई है। शिकायत के बाद एसडीएम टांडा की ओर से तलब की गई रिपोर्ट में एसडीओ ने स्वीकार किया है कि गांव में अभी सप्लाई नहीं दी जा रही है। गलती से बिल भेज दिए गए। बीते दिनों टांडा तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर कन्हौड़ा गांव पोल लगाकर तार तो खींच दिए गए, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी है।
इसके बावजूद ग्रामीणों के नाम पर भारी भरकम बिल भेज दिए गए। ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर शिकायत एसडीएम एमपी सिंह से की थी। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन, टांडा से रिपोर्ट तलब की। इस बीच एसडीओ अनमोल सिंह कपूर ने भेजी गई रिपोर्ट में स्वीकार किया कि अभी सप्लाई नहीं दी जा रही है। उपभोक्ताओं के नाम गलती से बिल जारी हो गया है। सुधार कराया जा रहा है।
इस बीच अब ग्राम प्रधान नीलम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने टांडा एसडीएम से कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम के मुताबिक, बिजली विभाग की तरफ से मिली रिपोर्ट का अवलोकन कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।