{"_id":"62aa1abf265f364bb11cc953","slug":"postmortem-of-dead-body-of-teenager-and-aunt-happened-together-ambedkar-nagar-news-lko6353510157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ हुआ किशोर व मौसी के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ हुआ किशोर व मौसी के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले किशोर व उसकी मौसी के शव का बुधवार को यहां पोस्टमार्टम हुआ। हादसे में जिन दो अन्य व्यक्तियों की मौत हुई थी, उनके पोस्टमार्टम सुल्तानपुर में कराए गए। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिवारीजनों को सौंप दिए गए।
एक दिन पहले मंगलवार को बलिया निवासी डॉ. डीके वर्मा की कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर जनपद के दुर्गाखालिसपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें कुल चार व्यक्तियों की जान चली गई। चिकित्सक व उनकी पत्नी सीमा को हादसे के बाद अंबेडकरनगर लाया गया था। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां गंभीर दशा में दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे में बुरी तरह घायल चिकित्सक के 10 वर्षीय पुत्र अभिज्ञान तथा साली सुप्रिया को अंबेडकरनगर लाए जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित किया था। सुप्रिया के पिता तथा चिकित्सक के बड़े साढू श्यामनरायन तथा छोटे साढृू के पुत्र जयकुमार की मौत सुल्तानपुर में हुई थी।
इस बीच बुधवार को अंबेडकरनगर में अभिज्ञान व सुप्रिया के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सुप्रिया का विवाह दो वर्ष पहले कानपुर में हुआ था। मंगलवार को कानपुर जाते समय ही वह हादसे का शिकार हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने कानपुर से बुधवार को उसके ससुर यहां पहुंचे थे। वे तथा अन्य परिवारीजन काफी व्यथित रहे। दोनों शव का पोस्टमार्टम कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया।