{"_id":"658483098dedc2d61a09593b","slug":"postal-department-started-parcel-service-for-foreign-countries-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-8228-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विदेशों के लिए डाक विभाग ने शुरू की पार्सल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विदेशों के लिए डाक विभाग ने शुरू की पार्सल सेवा
Thu, 21 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अब विदेशों से भी डाक विभाग के जरिए सामान मंगाया व भेजा जा सकेगा। इसके लिए बृृहस्पतिवार को अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर में डाक निर्यात केंद्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एक ग्राहक का पैकेट दुबई के लिए बुक किया गया।
निजी कोरियर संस्था की तर्ज पर डाकघर से भी लोग जरूरी सामानों को विदेशों में रह रहे परिचितों को भेज सकेंगे या फिर वहां से मंगवा सकेंगे। इसके लिए महज पांच सौ रुपये जमा कर प्रधान डाकघर अकबरपुर में पंजीकरण कराना होगा। शुल्क के साथ ही कैंसिल चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड व जीएसटी नंबर भी जमा कराना होगा। यह पंजीकरण सिर्फ एक बार ही कराना होगा। इसके बाद जब भी चाहें तो निर्धारित शुल्क अदा कर सामान विदेश भेज या वहां से मंगवा सकेंगे।
डाक निर्यात केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाक एचके यादव ने कहा कि इस सेवा के संचालन से लोग आसानी से विदेश सामान भेज सकेंगे। वजन के अनुसार राशि देनी होगी लेकिन यह निजी कोरियर कंपनियों से काफी कम होगी। ऐसे में इस नई सेवा का सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
पोस्टमास्टर नूतन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से बेहतर ढंग से केंद्र का संचालन प्रारंभ हो गया है। पहले दिन एसएस ट्रेडिंग कंपनी अकारीपुर द्वारा एक पैकेट दुबई भेजने के लिए बुक किया गया। इस दौरान गौरव, सत्येंद्र सिंह, सुनील कुमार, विवेक कुमार, अरुण मौर्य अभिषेक सहित कई मौजूद रहे।