{"_id":"6827745e9cbf1ebfb40620d4","slug":"polytechnic-exam-concluded-peacefully-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-134783-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पॉलीटेक्निक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पॉलीटेक्निक परीक्षा
Fri, 16 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 16 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक काॅलजे में परीक्षा से पहले गेट पर मौजूद छात्र।
अंबेडकरनगर। प्राविधिक शिक्षा परिषद की पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा बैक पेपर की परीक्षाओं में शुक्रवार को पहली में 125 और दूसरी पाली में 152 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर में कुल पंजीकृत 160 में से 146 और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी में 133 के मुकाबले 131 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।
वहीं, दोनों केंद्रों पर केंद्रों पर 16 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक एप्लाइड केमेस्ट्री और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक मैथ्स की हुई। छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए बनाए गए मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुईं।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार बसंत ने बताया कि नामित मजिस्ट्रेट श्याम प्रताप सिंह ने परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। सीसीटीवी की निगरानी में केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हुई हैं।