{"_id":"496c71f6aea30390f0549faba3a6f817","slug":"polls-for-heads-and-members-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों व सदस्यों चुनाव के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों व सदस्यों चुनाव के लिए मतदान आज
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों विकास खंड में कुल चार लाख 61 हजार 905 मतदाता प्रधान के 283 व ग्राम पंचायत सदस्य के तीन हजार 467 पद के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए तीनों विकास खंड में कुल 290 मतदान केंद्र व 765 मतदेय स्थल की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
तीनों विकास खंडों में मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को 765 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जिसमें तीन हजार 60 कर्मचारी शािमल हैं। इसके अलावा 117 पार्टियों के 468 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी विकास खंड में शनिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर लीं। तीनों विकास खंडों में स्थापित 290 मतदान केंद्र व 765 मतदेय स्थलों के बाहर बैरीकेडिंग का कार्य एक दिन पूर्व ही पूर्ण हो गईं थी।
विज्ञापन
मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को संबंधित विकास खंडों में पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि जहांगीरगंज में 294 पोलिंग पार्टियों में 1176 कर्मचारी रवाना हुईं। यहां 45 पार्टियों के 180 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
रामनगर विकास खंड में 264 पोलिंग पार्टियाें में 1056 कर्मचारी शुक्रवार को रवाना हुए। यहां 40 पार्टियों के 60 कर्मचारियों को अतिरिक्त में रखा गया है। बसखारी विकास खंड में मतदान को सकुशल निपटाने के लिए 207 पोलिंग पार्टियों में 828 कर्मचारी रवाना हुए।
यहां के लिए 32 पोलिंग पार्टियों के 128 कर्मचारियों को अतिरिक्त में रखा गया है। इस प्रकार तीनों विकास खंडों में कुल 765 पार्टियों में तीन हजार 60 कर्मचारी भेजे गए हैं। 117 पार्टियों के 468 कर्मचारियों को अतिरिक्त में रखा गया है।
जहांगीरगंज विकास खंड में प्रधान के 107 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1273 पद के लिए एक लाख 52 हजार 145 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए 109 मतदान केंद्र व 294 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
रामनगर विकास खंड में प्रधान के 104 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1276 पद के लिए एक लाख 63 हजार 226 मतदाता मतदान करेंगे। इनके लिए 104 मतदान केंद्र व 264 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसी प्रकार बसखारी विकास खंड में प्रधान के 72 व ग्राम पंचायत सदस्य के 918 पद के लिए एक लाख 46 हजार 534 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इसके लिए 77 मतदान केंद्र व 207 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली गईं हैं।