फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Polling stations divided into four categories

मतदान केंद्रों को चार श्रेणियों में बांटा

Thu, 01 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Polling stations divided into four categories
जलालपुर। तहसील क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तहसील क्षेत्र के 207 मतदान केंद्रों को प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से चार श्रेणियों में बांट दिया है। इसमें सामान्य के अलावा संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस केंद्र शामिल हैं। मतदान केंद्र की श्रेणी के अनुसार सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। तहसील क्षेत्र में 5 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था अधिक सख्त रहेगी।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र में जलालपुर व भियांव विकास खंड में कुल 198 ग्राम पंचायतें हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कुल 207 मतदान केंद्र बने हैं, जिन पर 675 बूथ होंगे। यहां कुल 4 लाख 22 हजार 207 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदान केंद्रों व बूथों पर 24 सुपरवाइजर व 235 बीएलओ की तैनाती भी है। मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए मतदान केंद्रों को 4 श्रेणियों में बांटा गया हैं।
विज्ञापन

श्रेणी के आधार पर इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा। जहां पर विवाद की ज्यादा संभावना है कि उसे अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। तहसील क्षेत्र में 93 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में हैं, जहां पर विवाद होने की संभावना न के बराबर है। पिछले चुनाव इन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में निपटे हैं। ऐसे में इन केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। संवेदनशील केंद्र 45 व अति संवेदनशील की श्रेणी में 55 मतदान केंद्र चिह्नित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के 5 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर विवाद की संभावना जतायी गई है। ऐसे में इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा घेरा भी उतना ही सख्त होगा। तहसील व पुलिस प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी निर्णय लेने के साथ ही कार्य भी किए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों को पाबंद करने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी भी पुलिस टीम कर रही है। इसके अलावा अन्य विवादों को भी तत्परतापूर्वक निपटाया जा रहा है।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
पंचायत चुनाव में मतदाता सभी केंद्रों पर निष्पक्ष व निडर होकर मतदान करेंगे। इसके लिए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध रहेगा। मतदान केंद्रों की श्रेणी का निर्धारण हो चुका है। श्रेणी के आधार पर सुरक्षा कवच भी मजबूत होगा। यदि कोई सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं को बगैर किसी हिचक के शत-प्रतिशत मतदान करने की जरूरत है।
- अभय कुमार पांडेय, एसडीएम जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed