{"_id":"5f9835438ebc3e9bb744c60d","slug":"politics-ambedkar-nagar-news-lko5472739150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी का साथ छोड़ पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त साइकिल पर हुए सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी का साथ छोड़ पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त साइकिल पर हुए सवार
विज्ञापन
फोटो-12, सपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री सपा नेता राममूर्ति वर्मा व कार्यकर्ताओं के साथ मौजू
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने मंगलवार को सपा का दामन थाम लिया। लखनऊ पहुंच कर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। त्रिभुवनदत्त के इस निर्णय से बसपा को जिले में तगड़ा झटका लगा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के काफी करीबी रहे त्रिभुवनदत्त के इस निर्णय से जहां सपाइयों में खुशी है, वहीं बसपा खेमे में हलचल तेज हो गई है। कभी बसपा सुप्रीमो के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त अब हाथी का साथ छोड़ साइकिल के सफर पर निकल पड़े हैं।
उनके इस निर्णय की जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक हुई तो राजनीतिक हलकों में माहौल गर्म हो गया। लखनऊ पहुंचकर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपा का दामन थामा। बताते चलें कि त्रिभुवनदत्त के सपा में जाने की सुगबुगाहट पिछले कई दिनों से चल रही थी। त्रिभुवनदत्त अकबरपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर लोकसभा तक का सफर तय कर चुके हैं। बसपा के टिकट पर वह आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।
बसपा के शासनकाल में उन्हें मंत्री बनने का अवसर भले ही न मिला रहा हो, लेकिन रसूखदार नेताओं में उनकी प्रमुखता से गिनती होती थी। बसपा सुप्रीमो से उनकी काफी निकटता थी। पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने बहुजन समाज पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। पार्टी में उन्हें बड़े पद की जिम्मेदारी भी मिली थी। इस बीच पूर्व सांसद के पार्टी में शामिल होने की खबर से सपाइयों में जहां उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं बसपा खेमे में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद को सपा में शामिल कराने में पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल मिश्र व सपा नेता जगदीश राजभर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मंगलवार को त्रिभुवनदत्त के सपा में शामिल होने का स्वागत जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता राजितराम यादव, जिपंस प्रद्युम्न यादव और सपा नेता अभिषेक सिंह ने करते हुए कहा कि इसका लाभ सपा को आसपास के जिलों में भी मिलेगा।