{"_id":"b8fa97baf458d9bad2648702f913115d","slug":"policman-beaten-the-young-man-by-belt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने युवक को सरेआम बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने युवक को सरेआम बेल्ट से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आयी हैं। पीड़ित युवक ने परिवारीजनों के साथ शुक्रवार को एसपी पंकज से मिलकर कार्रवाई की गुहार की। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियौना गांव निवासी शुभम (19) पुत्र ओंकार शुक्रवार सुबह भाजपा नेता कपिलदेव वर्मा के साथ अहिरौली बाजार गया था। वहां वह अहिरौली थाने के निकट स्थित एक दुकान पर बैठकर उनके साथ चाय पी रहा था। वहीं कुछ लोगों के बीच कांवर यात्रा को लेकर चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच वहां बैठे एक सिपाही जौहरअली ने उन सभी से चुप रहने को कहा। उन पर लोगों ने आपस में बात जारी रखी। आरोप है कि इस पर सिपाही भड़क गया और उसने शुभम को पीटना शुरू कर दिया। पैर व घूसों से मारने के साथ ही खींचते हुए उसे थाने की तरफ ले गया, और बेल्ट से भी पिटाई की।
विज्ञापन
अन्य लोग वहां तमाशबीन बने रहे। साथ में गए कपिलदेव वर्मा ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहां से वापस लौट कर उसने अपने परिवारीजनों को जानकारी दी। इससे परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि एसओ अहिरौली को पीड़ित ने पूरे प्रकरण से अवगत कराया, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इसके बाद पीड़ित ने परिवारीजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी पंकज से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।
एसपी पंकज ने बताया कि प्रकरण उनके सामने आया था। उन्होंने जांच सीओे को सौंप दी है। वहां से जांच के बाद सामने आए तथ्यों के अनुरूप कार्रवाई तय की जाएगी।