{"_id":"6ab7f034dc02c30ac10cfc25","slug":"police-to-remain-alert-regarding-passenger-safety-and-escort-duty-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165759-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: यात्रियों की सुरक्षा और एस्कॉर्ट ड्यूटी में पुलिस रहे अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: यात्रियों की सुरक्षा और एस्कॉर्ट ड्यूटी में पुलिस रहे अलर्ट
विज्ञापन
अकबरपुर जीआरपी थाने पर अभिलेखों की जांच करते एसपी जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) लखनऊ के पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने शनिवार को जीआरपी थाना अकबरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, यात्री सुरक्षा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह और कार्यालय के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हकीकत परखी। महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने वहां तैनात महिला कर्मियों को महिला यात्रियों की सहायता और उनसे नम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए। जीआरपी जवानों के साथ एक बैठक के बाद, एसपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और वेटिंग हॉल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश के मौसम को देखते हुए, उन्होंने थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को स्कॉट ड्यूटी पर सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, रात में ट्रेनों में एस्कॉर्ट बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हर पल अलर्ट रहने की नसीहत दी। ट्रेनों में विशेष कर रात के समय रेलवे पुलिस को सजग रहने की नसीहत दी। कहा कि आए दिन ट्रेन में चोरी की घटनाएं हो रही है। इन पर अंकुश तभी लग पाएगा जब रात में रेलवे पुलिस ट्रेन में गतिमान रहे।