फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police threatens peace with MBBS student and teenager

पुलिस को एमबीबीएस छात्र व किशोर से शांतिभंग का खतरा

Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police threatens peace with MBBS student and teenager
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज पुलिस को महाराष्ट्र में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र व एक किशोर से भी शांतिभंग की आशंका हैं। दोनों को पाबंद किए जाने का नोटिस घर पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और नाराजगी भी जतायी। कहा कि यह पुलिस की मनमानी कार्यशैली का परिणाम है। परिजनों ने एसपी से अविलंब इसमें सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इन दिनों जनपद पुलिस चुनाव में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर रही है। इसी प्रक्रिया में जहांगीरगंज पुलिस की हैरतअंगेज कार्रवाई सामने आयी है। हड़बड़ी ऐसी कि पुलिस को अब एमबीबीएस छात्र व किशोर से भी समाज में अशांति फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बीते दिन दोनों के परिजनों को पुलिस की ओर से की गई पाबंद की कार्रवाई का नोटिस मिला तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर ग्राम पंचायत के मजरा सुतहरपारा निवासी हरीश कुमार को पाबंद करने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हरीश महाराष्ट्र में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह ज्यादा समय महाराष्ट्र में ही रहता है। ऐसे में पुलिस को उससे अशांति का खतरा कैसे उत्पन्न हो गया, यह बात परिजनों की समझ में नहीं आ रही है। पुलिस की लापरवाही यहीं तक सीमित नहीं है। पुलिस टीम को इसी गांव के 15 वर्षीय वीरेंद्र से भी शांतिभंग की आशंका है। पुलिस ने उसे भी शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को जब यह नोटिस मिला तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। परिजनों न एसपी आलोक प्रियदर्शी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उधर, सीओ आलापुर जगदीशलाल टमटा का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा कोई मामला होगा तो जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed