{"_id":"b201b8878e0e8d6fe0f650dfc553a105","slug":"police-led-investigation-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हाईअलर्ट के मद्देनजर एसपी ने सोमवार सायं अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, सीओ सिटी अतुल श्रीवास्तव व कोतवाल योगेश शाह के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर न सिर्फ यात्रियों से पूछताछ की, बल्कि उनके सामानों की भी सघन जांच की गई।
विज्ञापन
एसपी ने लोगों से आवाहन किया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध नजर आता है, तो वे इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधिकारियों को दें। टीम ने इसके बाद अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचकर जांच अभियान चलाया। आसपास मौजूद होटलों में पहुंचकर वहां ठहरे लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके सामानों की भी गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन