फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police issued 65 posters in Tanda nuisance

टांडा उपद्रव में पुलिस ने जारी किए 65 पोस्टर

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police issued 65 posters in Tanda nuisance
टांडा (अंबेडकरनगर)। जुमे की नमाज के बाद टांडा के तलवापार में हुए उपद्रव को लेकर पुलिस ने 65 पोस्टर जारी कर दिए हैं। सिर्फ अमर उजाला ने रविवार के अंक में यह खबर दी थी कि पुलिस ने पोस्टर जारी करने का निर्णय लिया है। पुलिस के अनुसार जो पोस्टर जारी हुए हैं, उनमें लगभग 40 आरोपी हो सकते हैं, क्योंकि कुछ फोटो धुंधली होने के कारण रिपीट हो सकते हैं। इस बीच पुलिस ने आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल 34 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई के चलते तलवापार व काजीपुरा मोहल्ले में तमाम घरों के लोग ताला बंद कर पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को तलवापार में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव को लेकर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। अलीगंज थाने में एसओ की तरफ से केस दर्ज होने के बाद घटना वाले दिन ही 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शनिवार देर शाम व रात को हुई छापेमारी में आठ अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। इन आठ आरोपियों को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने वीडियो फुटेज व अन्य फोटो आदि के आधार पर उपद्रव में शामिल तत्वों की पहचान के लिए 65 पोस्टर जारी कर दिए हैं। यह पोस्टर तमाम नागरिकों को दिखाकर उपद्रवियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पोस्टरों को चस्पा करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। टांडा कोतवाल बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पांच दर्जन से अधिक पोस्टर जारी हुए हैं। इनमें से कुछ फोटो काफी धुंधली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यह उम्मीद है कि कई आरोपियों की फोटो रिपीट हो सकती है। ऐसे में जो पोस्टर जारी हुए हैं, उनमें कम से कम 40 आरोपी अवश्य शामिल हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी कराई जाएगी। टांडा में हुए उपद्रव के तीसरे दिन भी पुलिस प्रशासन ने तलवापार के अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी रखे। पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी क्षेत्र में कैंप करते रहे, जबकि सिविल पुलिस व पीएसी के जवानों ने जगह जगह मोर्चा संभाल रखा था।
जमीयतुल उमेला हिंद के जिलाध्यक्ष नजरबंद
नगर में फिर से किसी तरह की अशांति न फैले, इसके लिए पुलिस सभी एहतियात बरत रही है। जमीयतुल उलेमा हिंद के जिलाध्यक्ष मुफ्ती महबूबुर्रहमान को पुलिस ने नजरबंद कर उनके घर पहरा बिठा दिया है। वे टांडा नगर का भ्रमण करने के लिए जा रहे थे। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अलनपुर मोहिबजोत गांव निवासी जमीयतुल उलेमा हिंद के जिलाध्यक्ष को उनके घर नजरबंद कर दिया है। वे टांडा नगर का भ्रमण करने के लिए जाना चाह रहे थे। चकमा देकर वे घर से बाहर न निकलें, इसके लिए घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। फोन पर हुई वार्ता में बताया कि उनकी मांग है कि पुलिस किसी निर्दोष को न परेशान करे।

घरों में ताला बंद कर किया पलायन
नगर में हुए उपद्रव के बाद पुलिस के छापे की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है। इसके चलते काजीपुरा व तलवापार नई बस्ती के कई लोग अपने घरों में ताला बंद कर पलायन कर गए हैं। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक परिवारों के लोग घरों में ताला बंद कर नगर व आसपास के घरों में चले गए हैं। उन्हें भय है कि कहीं पुलिस टीम उन लोगों को पकड़कर प्रताड़ित न करे या फिर जेल न भेज दे। उधर, एएसपी संजय कुमार राय का कहना है कि पुलिस फोटो व वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और उन्हीं की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। किसी भी निर्दोष को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed