फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   police is radey to stop any conflict

किसी भी उपद्रव से निपटने को पुलिस पूरी तरह तैयार

Sat, 09 Nov 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
police is radey to stop any conflict
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र की देखरेख में दंगा नियंत्रण का मॉक‌ ड्रिल ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शनिवार को अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हालांकि ऐसी कोई संभावना नहीं है फिर भी एहतियातन प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया।
विज्ञापन

इस दौरान आंसू गैस का गोला फेंकने के दौरान हुए हादसे में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र घायल हो गए। उनका हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। दंगा नियंत्रण रिहर्सल के साथ ही पुलिस ने होटलों व सार्वजनिक स्थानों पर औचक जांच अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस बीच देर रात फैसले की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से 12 बैरियर को सक्रिय कर दिया। 5 जोन व 17 सेक्टर अधिकारियों को रवाना कर दिया गया है। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिससे किसी भी अवांछित व्यक्ति का प्रवेश जिले में न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या मामले को लेकर आने वाले फैसले के दौरान किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां तेज हो चली हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में दंगा नियंत्रण का विधिवत रिहर्सल हुआ। इसमें सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उपद्रवी बनकर दंगा फैलाने का प्रयास किया।
कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इससे निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों ने बाकायदा मोर्चा संहाला। बल प्रयोग करने के साथ ही उपद्रवियों को पीछे ढकेलने का काम पुलिस कर्मियों ने किया। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में न आती देख आंसू गैस के गोले का प्रयोग किया गया।
बाद में उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी। मॉकड्रिल का नेतृत्व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र तथा एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने किया। कई पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ ही थानाध्यक्ष व बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी शामिल रहे। इसमें फायर बिग्रेड, खूफिया इकाई तथा आंसू गैस टीम मुख्य रूप से मौजूद थी।
ड्रिल के दौरान एएसपी के हाथ में फटा गोला
दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल के दौरान उपद्रवियों को काबू में करने के लिए जब आंसू गैस गोले का प्रयोग किया जा रहा था तो इसमें पुलिस कर्मियों के साथ ही पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। ऐसा इसलिए, जिससे कोई भी कठिन स्थिति सामने आए तो उसे तत्काल नियंत्रण में करने के लिए पुलिस अधिकारी भी स्वयं आंसू गैस गोले आदि का प्रयोग कर सकें।

इसी कोशिश के दौरान आंसू गैस का गोला फेंकने के दौरान वह फट गया। हुआ यूं कि ड्रिल में शामिल एक पुलिसकर्मी ने आंसू गैस के गोले की पिन निकाली और उसे एएसपी को थमा दिया। जब तक वह उसे फेंक पाते तब तक व उनके हाथ में ही फट गया। जिससे एएसपी अवनीश कुमार मिश्र का हाथ जख्मी हो गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed