फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police gave stolen 111 mobiles to the owners

पुलिस ने स्वामियों को दिए चोरी हुए 111 मोबाइल

Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police gave stolen 111 mobiles to the owners
अंबेडकरनगर। रिकवरी सेल व आलापुर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग अलग क्षेत्रों से गुम हुए चोरी के 111 मोबाइल सेट बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 16.65 लाख आंकी गयी है। विशेष अभियान के दौरान आलापुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 मोबाइल सेट, बाइक व 490 रुपया बरामद किया। इसकी निशानदेही पर ही बाद में पुलिस टीम ने चोरी के अन्य मोबाइल सेट भी बरामद करने में सफलता पायी। बरामद मोबाइल सेट को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार को सत्यापन के बाद उनके स्वामियों को सौंपा।
विज्ञापन

रिकवरी सेल ने पुलिस के साथ मिलकर अलग अलग क्षेत्रों से चोरी हुए कुल 111 मोबाइल सेट को बरामद करने की सफलता हासिल की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एएसपी संजय कुमार राय की देखरेख में रिकवरी सेल के सिपाही विनय कुमार यादव, सौरभ पाण्डेय, प्रदीप यादव की टीम पिछले कई दिनों से गुम हुए मोबाइल सेट को बरामद करने के लिए जुटी थी। रिकवरी सेल व आलापुर पुलिस द्वारा बरामद मोबाइलों के खरीददार का सत्यापन करने के बाद उन्हें कार्यालय बुलाकर उनका चोरी हुआ मोबाइल सेट सौंपा। अपना खो चुका मोबाइल पुन: हाथ में पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी दमकती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed