फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police does not think serious about threatening SDM

पुलिस को गंभीर नहीं लगता एसडीएम को धमकी देना

Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police does not think serious about threatening SDM
अंबेडकरनगर। एसडीएम आलापुर मोहनलाल गुप्त को धमकी देने का मामला आलापुर पुलिस को गंभीर नजर नहीं आता। आलापुर पुलिस ने एसडीएम की तरफ से धमकी की सूचना दिए जाने के दो दिन बाद भी केस दर्ज करने की सुध नहीं ली। आलापुर एसओ के अनुसार धमकी की शिकायत मिली है। शांतिभंग की कार्रवाई कर दी जाएगी। लेकिन इसमें इतनी जल्दबाजी क्या है।
विज्ञापन

अक्सर तमाम महत्वपूूर्ण मामलों में केस दर्ज करने से कतराने वाली पुलिस के लिए एसडीएम जैसे बड़े अधिकारी को धमकी देने का मामला भी गंभीर नजर नहीं आता। आलापुर एसडीएम मोहनलाल गुप्त ने शनिवार को ही आलापुर थाना प्रभारी को बताया था कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा धमकी दी गई है। एसडीएम ने थानेदार से कहा था कि जरूरी कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद आलापुर पुलिस ने दो दिन में कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीएम को धमकी देना अत्यंत गंभीर है।
विज्ञापन

कायदे से इस मामले में एसडीएम को वादी बनाते हुए उनकी तरफ से धमकी देने का केस दर्ज करना चाहिए। यदि एसडीएम तहरीर नहीं भी दे रहे तो कानून व्यवस्था बने रहने की जिम्मेदारी संभालने के चलते थाना प्रभारी को स्वयं अपनी तरफ से आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराना चाहिए। इसका पालन न कर पुलिस एसडीएम को धमकी देने के आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई करने के मूड में है। बताया जाता है कि एसडीएम ने दो आरोपियों पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि पर शांतिभंग की कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट भेजने को कहा था। आलापुर पुलिस रविवार शाम तक यह कार्रवाई भी नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में आलापुर थाना प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने कहा कि एसडीएम को विधान परिषद चुनाव के बाद देख लेने की धमकी दी गई है। यह जानकारी एसडीएम ने दी थी। आरोपी एक पार्टी विशेेष से जुड़े हैं। दोनों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed