फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police couple cheated lakhs of rupees in the name of providing job

Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही दंपती ने ठगे लाखों रुपये

Fri, 02 Aug 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police couple cheated lakhs of rupees in the name of providing job
अंबेडकरनगर। जनपद में सिपाही पद पर तैनात पति-पत्नी ने दिव्यांग को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखोंं रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर ठगी समेत अन्य धाराओं में अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वादी संजय सिंह फतेहपुर जनपद के परसिद्धपुर गांव का रहने वाला है। तहरीर में लिखा कि वह पढ़ा लिखा है, लेकिन पैर से दिव्यांग होने के चलते रोजगार की तलाश में भटक रहा है। बीते माह उसके एक परिचित अजय शास्त्री ने उसकी मुलाकात अंबेडकरनगर जिले में तैनात प्रतापगढ़ के रामपुर वालीदपुर गांव निवासी सिपाही अजय कुमार जायसवाल से कराई। आरोपी अजय कुमार ने उससे कहा कि उसकी पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध हैं, वह उसे नौकरी दिला देगा। बताया कि उसकी पत्नी बिंदु जायसवाल भी अंबेडकरनगर में सिपाही के पद पर तैनात है। इसके बाद दंपती एक दिन उसे प्रयागराज बुलाया। उसे नौकरी दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद दोनों ने अपने खाते में दो लाख 80 हजार रुपया जमा करा लिए। दो अन्य खातों में भी 40 हजार रुपये जमा करवाए। कुछ दिनों बाद सांख्यिकीय विभाग की फर्जी मेल आईडी से उसे एक ज्वाइनिंग लेटर व आईडी कार्ड भेज दिया। नियत तिथि पर उसे पता चला कि उसे दिया गया लेटर व आईडी दोनोंं फर्जी हैं। वह आरोपियों के पास गया और पैसे वापस मांगा। शिकायत है कि सिपाही दंपती ने दोबारा आने पर हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली वीबी सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। बताया कि तहरीर में सिपाही होने का जिक्र है। तैनाती कहां है यह पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed